फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लू से बचाव के लिए बसों में रखे जाएंगे ओआरएस घोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी और लू से यात्रियों को बचाने को लेकर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। गर्मी व लू को देखते हुए बुलंदशहर डिपो की सभी बसों में ओआरएस के घोल रखवाए जाएंगे। साथ ही बस अड्डे पर यात्रियों को बैठने, ठंडे पानी और हवा आदि की व्यवस्था की जा रही है। सफर करते समय या बस अड्डे पर यात्री चालक-परिचालक से ओआरएस का घोल ले सकेंगे।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि इस बार अधिक गर्मी पड़ने एवं लू के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ यात्रियों की सेहत का ख्याल रखते हुए प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर कार्यशाला एवं बस अड्डे पर वाॅटर कूलर को क्रियाशील करवाया जा रहा है। जिससे पानी की कमी न हो। पानी की टंकी की साफ-सफाई कराई जा रही है। सभी पंखों को क्रियाशील किए जा रहे हैं। प्रतीक्षालय में कूलर रखवाएं जाएंगे। साथ ही ओआरएस घोल के पाउच मंगवाएं हैं। जो सभी बसों में रखवाने के साथ कार्यशाला एवं बस अड्डे पर रखवाएं जा रहे हैं। यात्री जरूरत पड़ने पर चालक-परिचालक से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें