फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छठ घाटों पर पूजन सामग्री से बनेगी जैविक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। छठ पूजा के दौरान घाटों पर जमा होने वाली पूजन सामग्री से अब जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए नगर निगम घाटों पर अलग संग्रह केंद्र और कूड़े दान की व्यवस्था करेगा। पूजा सामग्री को मौके पर ही अलग किया जाएगा। इतना ही नहीं, पूजन सामग्री से बनने वाली इस जैविक खाद का इस्तेमाल न सिर्फ पार्कों और हरित पट्टी में हरियाली बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


छठ घाट पर पूजा के बाद बड़ी मात्रा में फूल, पत्ते, गन्ने के अवशेष और अन्य पूजन सामग्री घाटों पर रह जाती है। अभी तक यह सामग्री अक्सर सामान्य कूड़े के साथ एकत्र की जाती है। इस बार निगम इन्हें अलग एकत्र कर कंपोस्टिंग यूनिट तक पहुंचाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि घाटों पर पहले से संग्रह केंद्र बनाए जाएंगे। वहां हरे रंग के डस्टबिन रखे जाएंगे। सफाई कर्मियों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वे पूजन सामग्री को सामान्य कूड़े से अलग रखें। इससे घाटों काे भी साफ रखा जा सकेगा और फूल-पत्तियों जैसे जैविक कचरे का उपयोग खाद बनाने में आसानी से किया जा सकेगा। इस बार छठ घाट पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम की ओर से 500 से अधिक सफाई कर्मी घाट पर तैनात किए जाएंगे, जबकि छोटे घाटों पर भी 15 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें