फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरसों का तेल ऑर्डर किया, 14 लाख नहीं दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच स्थित सीएम ट्रेडर्स के मालिक गौरव चौधरी और शीला चौधरी पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वसुंधरा सेक्टर छह स्थित मदर ऑर्गेनिक एसबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हेमंत कुमार शर्मा ने इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने फर्म से सरसों का तेल और अन्य उत्पाद खरीदकर भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि गौरव और शीला ने नवंबर 2025 में कारोबार शुरू करने की बात कहकर उनसे सरसों का तेल व अन्य उत्पाद खरीदने के लिए आर्डर दिया था। चार नवंबर 2025 में उनकी फर्म ऑर्गेनिक एसबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से आरोपियों के नाम पहला बिल बनाया गया। इसके एवज में आरोपियों ने 5,73 लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन चेक क्लियर हुआ भी नहीं था कि दोनों ने दूसरा ऑर्डर भी दे दिया। 14 नवंबर 2025 को कंपनी ने आरोपियों के बताए पते पर माल भेज दिया। आरोप है कि दोनों ने कुछ दिन बाद ही कारोबार शुरू न करने की बात कही। इस पर उन्होंने अपने बिल के बकाया 14 लाख रुपये मांगे। लेकिन आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की एंटी फ्रॉड सेल ने जांच की तो आरोपी सही साबित हुए है। दूसरे पक्ष को नोटिस भेजा गया है। पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें