बार एसोसिएशन के सचिव पद का चुनाव निरस्त करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अरुण दीक्षित ने दो सप्ताह में दोबारा कराने का आदेश दिया है। आदेश में एसडीएम ने कहा है कि विवेचना के आधार पर बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2024-25 में सचिव पद का निर्वाचन निरस्त किया जाता है। बार की एल्डर्स कमेटी को निर्देशित किया जाता है कि वह बार एसोसिएशन गाजियाबाद में सचिव पद के निर्वाचन मॉडल बाईलॉज में उल्लिखित उपनियमों के अनुसार मतदाता सूची का पुननिरीक्षण कर चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए दो सप्ताह के अंदर चुनाव सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।