फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज लू का ऑरेंज अलर्ट, जरूरी कार्य पर ही निकलें बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद । गर्मी से लोगों को दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। गर्म हवाओं ने इस परेशानी को और बढ़ा दिया है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से पहले ही एडवाजरी जारी गई है। जहां लोगों को सेहत का ध्यान के साथ जरूरी कार्य पर बाहर निकलने की सलाह दी है। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद कम हैं। हालांकि 23 मई से तेज हवाओं की संभावना भी जताई जा रही है। गर्मी के कारण यह राहत के स्थान पर लोगों को परेशान ज्यादा कर सकती हैं।
विज्ञापन


44.1 डिग्री रहा तापमान

बुधवार को तापमान कुछ गिरा तो लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिली। दिन में लू ने लोगों की परीक्षा ली। जिले का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम 24.4 दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में खास अंतर नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम बढ़कर 30 डिग्री तक जा सकता है। इससे पूरा दिन ही लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। इस माैसम में डाॅक्टर भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी लू से निपटने के तरीके से बताने के लिए लोगों के बीच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें