फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हापुड़ चुंगी लिंक रोड पर फुटपाथ निर्माण का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशन समिति और उन्नति डेवलपमेंट सोसाइटी की महिलाओं ने सोमवार को हापुड़ चुंगी से मेरठ रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड पर फुटपाथ निर्माण का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। संस्था ने मांग की कि लिंक रोड पर बन रहे फुटपाथ पर दोबारा विचार किया जाए। उन्होंने बताया कि यह सड़क अत्यधिक व्यस्त रहती है। इससे आए दिन जाम लगा रहता है। सड़क पर कई सरकारी और निजी अस्पताल हैं, जिससे एंबुलेंस के आवागमन में बाधा आती है।
गीताजंलि वेलफेयर की संस्थापक वंदना चौधरी ने कहा कि अधिकारी और इंजीनियर मौके पर जाए बिना ही रोड मैप तैयार करते हैं। फुटपाथ बनने से सड़क और संकरी हो जाएगी। इससे अस्पताल पहुंचने वालों को अधिक परेशानी होगी। इस सड़क पर स्कूल और कोचिंग संस्थान भी हैं, जिससे बच्चों और छात्र-छात्राओं के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। सेक्टर 23 में पहले से एक फ्लाईओवर है और हापुड़ चुंगी पर एक और फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इससे यातायात और बढ़ेगा, जिससे दुर्घटना की संभावना भी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एएलटी सड़क पर तीन बड़े कूड़ा घर बनाए जाने पर भी रोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से राखी संधु, मधु सिंह, सीमा खुटेल, किरण पोपली, सपना और रेखा चौधरी, अर्चना चौधरी, हरीश शर्मा, सुमन मिश्रा, सौरभ खुटै और तेजवार सिंह शामिल रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें