गाजियाबाद। एक दिसंबर-2024 से कोहरे के कारण रद की गईं 16 लोकल ट्रेनों का संचालन एक मार्च यानी कल से शुरू हो जाएगा। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छात्र-छात्राओं व नौकरी पेशा लोगों को राहत मिलेगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में चल रही भीड़ में भी कमी आएगी।
गाजियाबाद-दिल्ली, दिल्ली-गाजियाबाद के अलावा गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन माह के लिए रद किया गया था। इसका असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ रहा था। स्टेशन पर रात और दिन में भीड़ बेकाबू हो रही थी। सामान्य कोच में जगह न मिलने पर लोग रिजर्वेशन में सफर कर रहे थे, जिससे यात्रियों में विवाद की स्थिति बन रही थी। व्यवस्था को बनाना आरपीएफ जीआरपी के लिए भी मुश्किल हो रहा था। दैनिक यात्री इनके संचालन के लिए अधिकारियों को पत्र लिख रहे थे। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन रद करने का निर्णय लिया गया था। ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगी।
- इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन-
1- ट्रेन नंबर-04148 मेरठ सिटी-गाजियाबाद
2-ट्रेन नंबर-4149 गाजियाबाद-मेरठ सिटी
3-ट्रेन नंबर-04335 मुरादाबाद-गाजियाबाद
4-ट्रेन नंबर-04336 गाजियाबाद-मुरादाबाद
5-ट्रेन नंबर-04403 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर
6-ट्रेन नंबर-04404 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन
7-ट्रेन नंबर-04912 गाजियाबाद-पलवल
8-ट्रेन नंबर-04913 पलवल-गाजियाबाद
9-ट्रेन नंबर-04938 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
10-ट्रेन नंबर-04941 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
11-ट्रेन नंबर 04946 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
12-ट्रेन नंबर 04950 नई दिल्ली-गाजियाबाद
13-ट्रेन नंबर 04953 गाजियाबाद-नई दिल्ली
14-ट्रेन नंबर 04958 नई दिल्ली-गाजियाबाद
15-ट्रेन नंबर 04959 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
16-ट्रेन नंबर 04961 गाजियाबाद-नई दिल्ली
साढ़े चार घंटे देरी से आई कलिंगा उत्कल
गाजियाबाद। कलिंगा उत्कल बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस ट्रेन को यहां दो बजकर आठ मिनट पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां छह बजकर 38 मिनट पर पहुंची।
बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटे 18 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, काॅर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस एक घंटे 55 मिनट, रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटे दो मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 40 मिनट, आनंदविहार टर्मिनल विशेष किराया साढ़े दस घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
-बृहस्पतिवार को ये ट्रेन रहीं रद-
नई दिल्ली गाजियाबाद स्पेशल, दिल्ली हाथरस किला मेमू, मालदा टाउन एक्सप्रेस, गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू, नेताजी एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू, दिल्ली बरेली पैसेंजर, बरेली दिल्ली पैसेंजर आदि ट्रेन बृहस्पतिवार को रद्द रहीं।