फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओपन एक्सेस प्रणाली लागू, पल-पल बदलेंगी बिजली के दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जतिन त्यागी
विज्ञापन


हापुड़। जिले में संचालित औद्योगिक कारखाने और बड़ी फैक्टरियां अब सीधे इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) से बिजली की खरीद सकेंगी। जिले में ओपन एक्सेस प्रणाली लागू हो गई है। हापुड़ और पिलखुवा की 11 फैक्टरियों ने इस व्यवस्था को अपनाया है। हर रोज 50 हजार यूनिट से अधिक बिजली इस प्रणाली से ही खपत की जा रही हैं। अब धीरखेड़ा और धौलाना यूपीआईडीसी भी इस व्यवस्था से जुड़ेंगे।

महंगी बिजली दरों से निजात पाने को आम उपभोक्ता सहित बड़े कारोबारी नए विकल्प तलाश रहे हैं। उपभोक्ता घरों पर सोलर पैनल लगवाकर, राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक हजार केवीए से अधिक लोड वहन करने वाली कंपनियां अब ओपन एक्सेस को अपना रही हैं।
विज्ञापन


इस प्रणाली के अंतर्गत शेयर मार्केट की तरह ही इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली की खरीद की जाती है। हर सैकेंड के रेट अलग अलग होते हैं, कंपनियों ने सही दाम पर खरीद हो सके, इसके लिए अलग से स्टाफ नियुक्त किया है। जैसे ही दिनभर में सबसे कम दर पर बिजली की यूनिट पहुंचती है, वैसे ही जरूरत के अनुसार यूनिटें खरीद ली जाती हैं।

महीने के अंत में जब पूरी बिलिंग होती है, तब एक्सचेंज से खरीदी बिजली के सापेक्ष भुगतान को पूरे महीने के बिल से घटाकर बिलिंग फाइनल कर दी जाती है। कुल मिलाकर शुरूआत में हापुड़ और पिलखुवा डिवीजन की 11 बड़ी कंपनियां हर रोज ओपन एक्सेस से 50 हजार से अधिक यूनिट खर्च कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस प्रणाली से बिजली की खपत दस गुना तक बढऩे की संभावना है।

-

-ऐसे काम करता है ओपन एक्सेस -

बड़े उपभोक्ता (जैसे कारखाने, मॉल, व्यावसायिक परिसर, आदि) तय करते हैं कि वे किस निजी कंपनी या बिजली उत्पादक से बिजली खरीदना चाहते हैं। उपभोक्ता और निजी बिजली कंपनी के बीच बिजली खरीद का एक अनुबंध होता है, जिसमें बिजली की मात्रा, कीमत और अवधि का उल्लेख होता है। हालांकि बिजली निजी कंपनी से खरीदी जाती है, लेकिन इसे उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए सरकारी ट्रांसमिशन लाइनों और स्थानीय वितरण नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। उपभोक्ता इसके लिए शुल्क देता है। निजी कंपनी बिजली को ग्रिड में भेजती है, और तकनीकी रूप से वही बिजली किसी भी लाइन के जरिए उपभोक्ता तक पहुंचती है।



-हापुड़ की ये कंपनी ओपन एक्सेस से पा रही सप्लाई-

हापुड़ डिवीजन की आरएसी, चामुंडा, मैरिनो, कृपा राम, गाजियाबाद ऑर्गेनिक और पिलखुवा डिवीजन की छह अन्य कंपनियां ओपन एक्सेस प्रणाली से बिजली का प्रयोग कर रही हैं। इसके अलावा हापुड़ में रिलायंस जैसी कंपनियों की इकाईयों ने भी इस प्रक्रिया के तहत बिजली खरीद की तैयारी शुरू कर दी है।

-

-मोदीनगर रोड औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई रहेगी बाधित-

उपखंड द्वितीय के मोदीनगर रोड बिजलीघर के अमूल डेरी पोषक से संबंधित मोदीनगर रोड, ईशापुर, युसूफपुर औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई सुबह रविवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन


-

-ओपन एक्सेस से बिजली खरीद कर रहीं फैक्टरियां-

जिले में बड़ी औद्योगिक फैक्टरियां ओपन एक्सेस प्रणाली से बिजली की खरीद कर रही हैं। हापुड़ और पिलखुवा डिवीजन में इस प्रणाली से अधिक खरीद हो रही है।सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें