फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने मां को काट डाला: थाने पहुंचकर बोला- घर में बंद करके आया हूं शव... कबूलनामा सुनकर पुलिस भी दंग

Sat, 06 Dec 2025 05:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

बुजुर्ग मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा राहुल थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसनेअपनी मां मधु शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसके बाद वह खुद पुलिस को अपने घर तक लेकर आया, जहां वह अपनी मां का शव छोड़कर गया था। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
इकलौते बेटे ने मां को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित जनता कॉलोनी में गृह क्लेश में कलयुगी पुत्र राहुल भारद्वाज ने मां मधु शर्मा (70 वर्ष) की धारदार हथियार दरांत से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी मां का शव घर में बंद कर थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मकान का ताला खोलकर फर्श पर पड़ा मधु शर्मा का लहूलुहान शव बरामद किया। राहुल भारद्वाज इकलौता पुत्र है।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर के फफराना मार्ग स्थित जनता कॉलोनी का रहने वाला राहुल भारद्वाज थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि साहब मैंने अपनी मां मधु शर्मा की धारदार हथियार दरांत से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी राहुल शर्मा की बात सुनकर सकते में आ गए। 

एसएचओ मोदीनगर आनंद प्रकाश मिश्रा आरोपी को हिरासत में लेकर मकान पर पहुंचे। पुलिस ने राहुल से चाबी लेकर मकान का ताला खोला तो वहां कमरे के बाहर मधु शर्मा का खून से सना शव पड़ा था। 
विज्ञापन

एसीसी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि राहुल भारद्वाज इकलौता पुत्र है, उसकी पांच बहनें हैं। पिता वेद प्रकाश एक्साइज में एएसआई थे। नौकरी के दौरान वेदप्रकाश की मौत हो गई थी। घर पर मधु शर्मा, राहुल भारद्वाज और उसकी पत्नी रहती है। आरोपी राहुल मकान और मां की पेंशन के पैसे को लेकर झगड़ा करता था। गृह क्लेश के कारण राहुल ने दरांत और चाकू से गला रेतकर मां मधु शर्मा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें