फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही बदल सकती है युवाओं का भविष्य : भगवत प्रसाद मकवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अनुशासन और शिक्षा ही देश के युवाओं का भविष्य बदल सकता है। इसलिए भारत देश में सभी समाज और धर्म के लोगों को एक सामान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। यह बातें खुर्जा में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह में उत्तराखंड के राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहीं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनी प्रधान ने बताया कि रोडवेज बस अड्डा के पास स्थित वाल्मीकि आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के मेधावी बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दूर संचार विभाग मंत्रालय सदस्य लखन चौधरी, भाजपा नेता भगवान दास सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा मौजूद रहे।
इसमें 12वीं की पूनम, सुभिक्षा, निशिता, वैष्णवी, मुस्कान, सुहानी और दसवीं की हर्षिता, रिया, गुंजन, रिषभ, वरदान आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य मंत्री ने जंक्शन मार्ग स्थित वाल्मीकि समाज के अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया, जहां सोनी प्रधान की ओर से दस लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण व टिनशेड लगवाया गया। इस दौरान कमल मकवाना, नवीन माहौर, देश दीपक राणा, सुनील सोलंकी, विवेक, बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें