फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएमई पर आज से चलेगी सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को डीएमई पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि मेरठ पुलिस के साथ समन्वय के आधार पर शुक्रवार शाम से डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए डीएमई पर सिर्फ डाक कांवड़ को ही संचालित किया जाएगा।

शहर में तीनों एंट्री प्वाइंट होंगे बंद
डीसीपी ने बताया कि डीएमई के तीनों प्रवेश बिंदुओं को बंद कर दिया जाएगा, जिससे कोई भी सामान्य वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हालांकि, गाजियाबाद की ओर उतरने वाले वाहनों के लिए निकासी मार्ग खुले रहेंगे। डायवर्जन की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


एनएच-9 से गुजरेंगे वाहन
डीएमई के समानांतर एनएच-9 पर सामान्य यातायात जारी रहेगा। दिल्ली से मेरठ जाने वाले वाहनों को एनएच-9 के जरिये डासना कट से हापुड़ होते हुए मेरठ भेजा जाएगा। डायवर्जन को सुचारु रखने के लिए प्रमुख चौराहों और कटों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास वाहनों की नो एंट्री
दूधेश्वरनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चौधरी मोड़, गोशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा और पटेलनगर फ्लाईओवर से मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट और सिहानी चुंगी से एनएच-34 की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

मेरठ रोड की एक लेन फिलहाल खुली
पुलिस ने फिलहाल मेरठ रोड की एक लेन पर यातायात जारी रखने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति की समीक्षा कर कारों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें