फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फार्मेसी में दो हजार सीटों पर महज 550 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के 30 कॉलेजों में फार्मेसी की दो हजार से ज्यादा सीटें हैं, लेकिन अभी तक मात्र 550 सीटों पर ही दाखिले हो सके हैं। हालांकि, छात्रों को एक मौका और देते हुए प्राविधिक शिक्षा सचिव ने चार जनवरी तक काउंसिलिंग की तारीख बढ़ा दी है। कॉलेजों को आखिरी अवसर में दाखिले बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

फार्मेसी में दाखिले की प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हुई थी। तीसरे राउंड के दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी तक महज 550 छात्रों के दाखिले की हो सके हैं। कॉलेजों के प्रबंधन की सभी सीटों पर दाखिले होने की उम्मीद अब खत्म हो चुकी हैं। प्राविधिक शिक्षा के सचिव ने दाखिले के लिए एक और मौका दिया है। अब दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाकर चार जनवरी कर दी गई है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हो चुकी हैं और उन्होंने अभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको भी चार जनवरी तक ही मौका मिलेगा। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी सीट स्वत: निरस्त कर दी जाएगी।

इसलिए घट गए दाखिले :
इस बार यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई का परीक्षा परिणाम अप्रैल में ही जारी हो गया। इसके बावजूद भी फार्मेसी में आठ माह बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो सकी। नामचीन फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि देरी से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हाेने की वजह से अधिकांश छात्रों ने या तो दूसरे राज्यों में दाखिला ले लिया फिर उन्होंने निजी यूनिवर्सिटी की तरफ रूख किया। इसी वजह से कॉलेजों में फार्मेसी की सीटें नहीं भी सकीं। ऐसा ही हाल रहा तो फार्मेसी कॉलेज बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें