फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत, बचने के प्रयास में खेत में घुसी कार

Mon, 26 Oct 2026 05:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में 19 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। इसी दौरान बाइकों को बचाने के प्रयास में एक कार खेत में जा घुसी। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में जेल-नाहल मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के दौरान बाइकों को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार चालक सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा 25 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। एक बाइक पर सवार साहिल (19) पुत्र इरफान निवासी गांव कुशलिया, मसूरी और जाकिर पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव ढबारसी, मसूरी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना से जिला संयुक्त अस्पताल, संजय नगर भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से घायल साहिल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि जेल-नाहल मार्ग पर रविवार शाम बाइक हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल पुत्र इरफान निवासी कुशलिया, मसूरी के रूप में हुई है, जबकि घायल जाकिर पुत्र दीन मोहम्मद निवासी ढबारसी, मसूरी है। पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम साहिल के ताऊ शकील अहमद निवासी कुशलिया की बेटी की बारात बड़ा मवाना से आई थी। शादी का कार्यक्रम जेल-नाहल मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में देर शाम तक चल रहा था। शादी में शामिल होने के लिए ढबारसी से आए जाकिर, जो साहिल के मौसा हैं, को बाइक से ढबारसी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जेल-नाहल मार्ग पर उनकी बाइक की एक अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में साहिल और जाकिर घायल हो गए।

इसी दौरान बाइकों को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। कार चालक हसन पुत्र दिलशाद निवासी गांव नाहल सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें