फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन की पुकार सुन लेता तो बच जाती जान: रेल फाटक पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत, हादसे के समय हाथ में थी बोतल

Tue, 12 May 2026 05:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

मसूरी के कल्लूगढ़ी फाटक पर मंगलवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर बागपत निवासी मानसिक रोगी शिवदयाल (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव परीक्षण को भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक पार करते हुए एक व्यक्ति की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई, रेल ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति को गेटमैन ने ट्रैक से हटने के लिये शोर मचाया था, मृतक की पहचान बागपत के शिवदयाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति जो अपने हाथ में एक पानी की बोतल लिए हुए था, कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक पार करने लगा, जिसे फाटक के गेटमैन ने काफी जोर से आवाज लगाकर ट्रैक से पीछे हटने को कहा, मगर उसने नहीं सुना। तभी दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कल्लूगढ़ी फाटक पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, पुलिस ने आसपास के इलाकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना भेजी। 
विज्ञापन

सोशल साइट्स की सूचना देखकर मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान शिवदयाल 50 पुत्र सहजराम निवासी फकरपुर खेकड़ा बागपत के रूप में भतीजे रवि ने की। रवि ने बताया कि उनके फूफा मानसिक रोगी थे, जिनका पिलखुआ में चिकित्सक से इलाज चल रहा था, चिकित्सक से दवाई लेकर आए थे, मंगलवार सुबह बिना बताये घर से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें