मसूरी क्षेत्रांतर्गत मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति जो अपने हाथ में एक पानी की बोतल लिए हुए था, कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक पार करने लगा, जिसे फाटक के गेटमैन ने काफी जोर से आवाज लगाकर ट्रैक से पीछे हटने को कहा, मगर उसने नहीं सुना। तभी दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कल्लूगढ़ी फाटक पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, पुलिस ने आसपास के इलाकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना भेजी।
सोशल साइट्स की सूचना देखकर मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान शिवदयाल 50 पुत्र सहजराम निवासी फकरपुर खेकड़ा बागपत के रूप में भतीजे रवि ने की। रवि ने बताया कि उनके फूफा मानसिक रोगी थे, जिनका पिलखुआ में चिकित्सक से इलाज चल रहा था, चिकित्सक से दवाई लेकर आए थे, मंगलवार सुबह बिना बताये घर से चले गए।