एक ही कैंपस में यूपी बोर्ड और सीबीएसई की मान्यता लेकर स्कूल चला रहे संचालकों पर गाज गिर सकती है। इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए डीआईओएस ने सीबीएसई चेयरमैन और सचिव को रिपोर्ट भेजी है।
डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि गाजियाबाद में छह विद्यालय ऐसे हैं, जो एक ही कैंपस में यूपी बोर्ड और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त क्लासेज चला रहे हैं। इन स्कूलों को मई में ही नोटिस जारी कर कई सूचनाएं मांगी गई थीं।
इसमें विद्यालय जिस भूमि पर बनाया गया है उसकी रजिस्ट्री की प्रमाणित छाया प्रतिलिपि, सोसायटी रजिस्टर्ड और नवीनीकरण साक्ष्यों की कॉपी शामिल थी। इसके अलावा विद्यालय में कुल कमरे, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, अन्य क्लासरूम की संख्या के साथ अलग-अलग मान्यता वाले भवनों के बीच दीवार है या नहीं इसकी फोटो खींचकर जमा की जानी थी।
डीआईओएस ने बताया कि डेढ़ माह बाद भी स्कूलों ने मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में अब इन स्कूलों की सूची सीबीएसई को भेज कर इनकी मान्यता रद्द के लिए कहा गया है।
इन स्कूलों की भेजी गई रिपोर्ट:
- जवाहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर
- गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप विहार
- न्यू शहीद मेमोरियल इंटर कॉलेज सिहानी
- एसबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंदग्राम
- एसएसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप विहार