साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ ग्राम रिस्तल निवासी गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से छह प्लास्टिक के कट्टों में रखे मिश्रित पटाखे बरामद किए हैं। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिस्तल में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए है। पुलिस गौतम के घर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पटाखे का लाइसेंस नहीं दिखा सका तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
कार के टायर और अलॉय व्हील्स चोरी
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में खड़ी एक कार से दो पहिये अलॉय समेत चोरी हो गए। शिकायतकर्ता मिथिलेश कुमार ने साहिबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अक्तूबर को शाम को कार घर के सामने पार्क की थी। 25 अक्तूबर की शाम जब वे अपनी कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बाईं ओर के दोनों टायर अलॉय समेत गायब थे।एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।