फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार-रविवार को नहीं चलेगी मेमू

Sun, 08 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद-आनंद विहार और आनंद विहार-मेरठ रूट पर अब दैनिक  रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दोनों रूट पर अब शनिवार व रविवार को मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) नहीं चलेगी। रेलवे ने दोनों दिनों में यात्रियों की कम संख्या होने की वजह से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मार्च महीने में ही रेलवे ने मुरादाबाद और मेरठ रूट पर एक ईएमयू का संचालन शुरू किया था। मुरादाबाद से चलकर यह ट्रेन पहले आनंद विहार जाती है और यहां से मेरठ के लिए रवाना होती है। शाम को मेरठ से आनंद विहार पहुंचकर यहां से वापस मुरादाबाद के लिए रवाना होती है।

हालांकि कुछ दिन बाद से ही इसका संचालन बिगड़ गया था। एक ट्रेन दोनों रूट पर संचालित होने की वजह से यह अक्सर देरी से पहुंच रही थी। शनिवार-रविवार को यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से रेलवे ने इसी सप्ताह से दोनों दिन इसका संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केएल शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि शनिवार को यह ट्रेन कैंसल थी। रविवार को भी इसका संचालन नहीं होगा।

मेगा ब्लॉक से मुसीबत :
लोनी रूट पर ट्रेन रद्द, दो शामली से की वापस
गाजियाबाद/शामली। दिल्ली-लोनी-सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली से बड़ौत स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक के चलते शनिवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस दौरान हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन रद्द रही, तो दो ट्रेन शामली स्टेशन से वापस सहारनपुर भेजनी पड़ी। कई ट्रेनें देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

शनिवार को शामली से बड़ौत के बीच फाटक नंबर 66 व 58 पर अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि इसके चलते हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54475 को रद्द किया गया।

सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली से ही चार बजे सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन संख्या 54475 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चली। मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से लोनी व आसपास के यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। शामली-सहारनपुर जाने के लिए उन्हें बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें