मोदीनगर। सीकरी खुर्द में गाली देने का विरोध करने पर पिता और पुत्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीकरी खुर्द के रहने वाले गौरव कुमार बृहस्पतिवार रात दुकान से सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में कुछ दबंग खड़े थे। आरोप है कि वह टशनबाजी में गौरव कुमार को गाली देने लगे। गौरव ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। आरोपियों ने गौरव को जमकर पीटा। शोर सुनकर गौरव के पिता जयलाल भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रोहित निवासी सीकरी खुर्द और विपिन, अमिताभ व प्रभु निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।