फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनजीटी के आदेश पर राजेंद्र नगर में जीडीए ने तोड़ी अवैध सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एनजीटी के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में बनी अवैध सड़क को जीडीए ने तोड़ दिया। पार्क में अवैध तौर पर सड़क बनाने की शिकायत वर्ष 2023 में कड़कड़ मॉडल निवासी सुशील राघव ने एनजीटी में की थी।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद में फैक्टरी के पास स्थित पार्क की भूमि पर अनाधिकृत से निर्मित सड़क को तोड़ने के आदेश एनजीटी ने दिए थे। बृहस्पतिवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-7 के नेतृत्व में अवैध सड़क को तोड़ा गया। ध्वस्तिकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-7 के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं समस्त स्टाफ तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही। वहीं, जीडीए की इस कार्रवाई पर शिकायतकर्ता सुशील राघव ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें