फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें दिन हुई मां कात्यायनी की पूजा

Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में नवदुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा हुई। भक्तों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सुबह से ही माता के  दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


 महंत परमानंद गिरि ने बताया कि सप्तमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। बुधवार को पूरे दिन भक्त माता को प्रसाद चढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन देवी मंदिर में बुधवार को वालेंटियर्स तैनात रहेंगे।

सभी भक्त कतार में माता के दर्शन करेंगे। वहीं, घंटाघर स्थित गुफा वाले मंदिर में सुबह माता की पूूजा के बाद विशेष आरती और भजन-कीर्तन हुआ। पंडित जगदंबा प्रसाद मिश्र ने बताया कि सप्तमी को माता का विशेष शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वयंभू शिव मंदिर, संजय नगर स्थित देवी मंदिर, नेहरू नगर शिव मंदिर, डासना के प्राचीन देवी मंदिर में सप्तमी को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।

सप्तमी के दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा

मां दुर्गा की सातवीं शक्ति का नाम कालरात्रि है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही भयावह हो, लेकिन यह सदा शुभ फल देन वाली हैं। सभी पापों से मुक्ति के लिए भक्तों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।
या देवी सर्वभूतेषू मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता
नमस्यै नमस्यै नमस्यै नमो नम:॥

देखी तेरे दरबार में मां छोटी-छोटी कन्याएं...
दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 28वें संपूर्ण जागरण में मंगलवार को माता के भजन प्रस्तुत किए गए। विवेकानंद शिशु मंदिर में जागरण के छठवें दिन लवीन गुप्ता, संजय सिन्हा, कंचन और चंचल ने भजन प्रस्तुत किए। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...देखी तेरे दरबार में मां छोटी-छोटी कन्याएं...आदि भजनों पर भावविभोर होकर भक्त झूमने लगे। इस मौके पर महामंत्री अशोक वासुदेवा, संस्था के संयोजक महंत संदीपन शर्मा, अध्यक्ष विनोद आनंद सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

मनन धाम में गूंजे माता के भजन
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में शक्ति सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण मां दुर्गा नवरात्र महोत्सव के छठवें दिन माता का जागरण हुआ। दिल्ली की मंडली द्वारा माता के गुणगान पर भक्तजन झूम उठे। इस मौके पर समिति के चेयरमैन जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना और आरसी बर्गई मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें