फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के सारा गांव में पड़ोसी की छत से गई हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हाे गई। सोमवार शाम ग्रामीणों ने वृद्धा का शव रखकर एचटी लाइन हटवाने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव सारा निवासी बाबू खां श्रमिक है। उनकी पत्नी सितारा भी घरों में काम करती थी। बताया गया कि कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है। सितारा रविवार शाम किसी काम के लिए पडोसी अरशद की छत पर गई थी। इसी दौरान सितारा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से सितार छत से नीचे गिर गई। सितारा को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। सोमवार शाम सितारा का शव गांव में पहुंचा तो आक्रोश पैदा हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन हटाने व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड ने मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची निवाड़ी पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उनका आरोप था कि हाईटेंशन लाइन के कारण कॉलोनी में कई लोग हादसे का शिकार हो चुके है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और हाईटेशन लाइन आबादी के बीच से हटाई जाए। ऊर्जा निगम के एसडीओ व अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे घर बना लिए गए है। जो नियमानुसार नहीं है। मृतका के परिवार के साथ सहानुभूति है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें