फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में वृद्ध पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गांव गढ़ी गदाना में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वृद्ध सुलेमान पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नगर के अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से गभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी गदाना के रहने वाले साबिर ने बताया कि कुछ दबंग किस्म के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि रविवार सुबह उनके 70 वर्षीय पिता सुलेमान अपने घेर से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे महिला समेत तीन आरोपियों ने उनके पिता सुलेमान को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े व लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने फावड़े से सुलेमान की गर्दन पर वार किया। इससे वह घायल हो गए। परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें