फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एओए की जीबीएम से लौटे अधिकारी, चुनाव कराने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-15 स्थित शिखर एन्क्लेव अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के आगामी चुनाव के मद्देनजर रविवार को बुलाई गई जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान सोसायटी के कुछ लोगों ने डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा तय किए गए चुनाव अधिकारी जो कि जिला प्रशासन में भूमि संरक्षण अधिकारी हैं, उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया गया। लोगों द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाने से नाराज हुए अधिकारी बैठक छोड़ कर चले गए और स्पष्ट किया कि वह अब यहां चुनाव नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसायटी में गत दो वर्ष से एओए चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। चुनाव न होने की वजह से सोसायटी की सुविधाएं तक प्रभावित हो रही हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी में चुनाव कराने की जिम्मेदारी भू संरक्षण अधिकारी विकास कुमार को दी गई थी। चुनाव से पूर्व अधिकारी ने सोसायटी में जीबीएम रखवाई थी, वह स्वयं भी इसमें शामिल थे। बैठक में चुनाव अधिकारी ने प्रस्ताव रखा कि फरवरी 2026 तक मेंटेनेंस शुल्क जमा करने वाले सभी सदस्यों को मतदान और नामांकन का अधिकार दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और कहा कि मतदान का अधिकार सभी सदस्यों को मिलना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए यूपी अपार्टमेंट एक्ट के तहत वही लोग नामांकन करें जो पात्र हों।

सदस्यों का कहना था कि ऐसे किसी भी पूर्व, वर्तमान या संभावित पदाधिकारी को नामांकन का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए, जिन पर पिछले कार्यकाल में गंभीर आरोप लगे हों या जिन्होंने हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी न की हो। बैठक में इस मुद्दे पर लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और अलग-अलग मत रखने वाले लोगों के बीच जमकर हंगामा शुरू किया गया। लोगों के बीच बहस बढ़ती देख चुनाव अधिकारी नाराज होकर बैठक से चले गए। सोसायटी एओए सचिव बीसी लोहानी ने बताया कि विवाद बढ़ने के कारण बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका और जीबीएम बेनतीजा समाप्त हो गई। वहीं इस मामले में चुनाव अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि उन्होंने जीबीएम इसलिए बुलाई थी ताकि चुनाव के दौरान कोई परेशानी न खड़ी हो, सोसायटी में दो पक्ष बन गए हैं और कोई किसी की बात सुनने को राजी नहीं है। उन पर भी बेवजह पक्षपात करने का आरोप लगाया गया। इससे वह आहत हैं, इस मामले में वह डिप्टी रजिस्ट्रार और पुलिस दोनों से शिकायत करेंगे। विकास कुमार ने कहा कि अब वह सोसायटी में चुनाव की भी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें