फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी वंशु की दूसरी जमानत अर्जी पॉक्सो कोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत के विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम ने कहा कि आरोपी को जमानत दिए जाने से जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए अर्जी खारिज की जाती है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मोदीनगर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि किशोरी 15 अक्तूबर को स्कूल जा रही थी। आरोप लगाया कि रास्ते में वंशु प्रजापति उसे बाइक पर बैठाकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने वंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके अधिवक्ता ने दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें