फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने का प्रयास: कार सवारों ने नल से पानी लेने गई लड़की को खींचा, शोर मचाने पर बची जान

Thu, 12 Nov 2026 09:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

किशोरी को कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपी भागे। किशोरी की तहरीर पर एसीपी सिद्धार्थ गौतम जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में सरकारी नल से पानी लेने गई किशोरी ने कार सवारों पर अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोपी लोगों को आता देखकर मौके से भाग निकले। किशोरी ने थाने में घटना की तहरी दी है। आरोपी काफी समय से किशोरी का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


नगर की एक कॉलोनी के रहने वाले ऑटो चालक के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया कि बुधवार रात किशोरी कॉलोनी स्थित सरकारी नल से पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार तीन युवक और एक महिला वहां पहुंची और किशोरी को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। आरोपियों ने किशोरी को उठा लिया और जबरन कार में डालने लगे। शोर शराबा होने पर लोग जमा हो गए। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया। मौका देखकर आरोपी कार समेत वहां से भाग निकले। घटना से किशोरी और परिवार दहशत में है।

किशोरी का आरोप है कि आरोपी करीब सात महीने से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। आरोपी कई बार किशोरी का रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर चुका है। परिवार ने आरोपी और उसके साथियों को काफी समझाया मगर वह अपनी करतूत से बाज नहीं आए। किशोरी बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें