फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: मां कालरात्रि की शोभायात्रा के वीडियो पर की गईं आपत्तिजनक टिप्पणी, एसएसपी से की गई शिकायत

Wed, 08 Jan 2025 07:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक पोस्ट पर कुछ असमाजिक तत्व अशोभनीय टिप्पणी करते हुए हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गत वर्ष निकाली गई मां शमशान वासिनी कालरात्रि के स्वरूप के कई वीडियो फेसबुक पर प्रसारित हैं। इनमें से कुछ वीडियो पर असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं। मामले में अखाड़ा के संस्थापक ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला साठा निवासी शुभम अग्रवाल ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह श्रीसप्त भवानी अखाड़ा के संस्थापक हैं। बीते कई वर्षों से उनके अखाड़े के द्वारा मां सप्त भवानी की शोभायात्रा निकाली जाती है। वर्ष 2024 में भी नवरात्र के दौरान मां काली के विभिन्न स्वरूपों में से एक मां शमशान वासिनी कालरात्रि के स्वरूप को भी यात्रा में शामिल किया गया था। कई भक्तों ने मां शमशान वासिनी कालरात्रि के स्वरूप के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे, जिस पर लोगों ने अच्छे कमेंट भी किए हैं। आरोप है कि एक पोस्ट पर कुछ असमाजिक तत्व अशोभनीय टिप्पणी करते हुए हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

इसका पता चलने पर पीड़ित शुभम अग्रवाल ने अभद्र टिप्पणी न करने का अनुरोध किया, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने मांग की है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने मामले में साइबर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें