फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल अकाउंटेंट की मौत

विज्ञापन
निशा, फाइल फोटो
विज्ञापन
साहिबाबाद। पांच जनवरी को लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे हुए सड़क हादसे में घायल बृज विहार के सी ब्लॉक निवासी निशा त्रिपाठी (40) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। हादसे में उनकी भाभी रश्मि अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि निशा त्रिपाठी पेशे से अकाउंटेंट थीं और निजी कंपनी में कार्यरत थीं। पांच जनवरी को पति राजेंद्र त्रिपाठी, भाई विनीत अवस्थी और भाभी रश्मि अवस्थी के साथ कानपुर स्थित अपने गांव से लौट रही थीं। पांच जनवरी की सुबह करीब चार बजे वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे से लिंक रोड की तरफ जाते समय चौराहे पर मेट्रो स्टेशन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी भाभी रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, निशा व उनकी बेटी मान्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह निशा त्रिपाठी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें