फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पानी से लबालब हुआ न्यायखंड एक, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान इंदिरापुरम के अलग-अलग इलाकों में समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को न्यायखंड एक स्थित पेट्रोल पंप और स्टेडियम के सामने नाले का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सड़क पर कई जगह जलभराव से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। सुबह-शाम जाम लग जाता है और 10 मिनट का रास्ता 30 मिनट में पूरा करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रंजीत ने बताया कि गंदा पानी जमा होने से बदबू और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों समेत काम पर जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने काम शुरू तो कर दिया, लेकिन जल निकासी का वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया। नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द समाधान कराने की मांग की है ताकि ट्रैफिक और जलभराव की समस्या से निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम के निर्माण विभाग अवर अभियंता संजय गंगवार का कहना है कि नाला बनाने के लिए पानी रोका गया है। मशीन से सड़कों से पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें