फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अब घर बैठे जान सकेंगे कचरे वाली गाड़ी की लोकेशन

विज्ञापन
निगम का कचरा उठाने वाला वाहन।
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोगों तक सुविधाएं पहुुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब कूड़ा उठान की लगातार शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम कूड़ा उठाने वाले वाहनों को नगर निगम के एप 311 पर समायोजित करने का कार्य कर रहा है। इससे कूड़ा निस्तारित करने वाले वाहनों के बारे में लोगों को रियल टाइम लोकेशन मिल सकेगी।
विज्ञापन

अभी तक नगर निगम की ओर से व्हीकल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (वीटीएमएस) के जरिये कूड़ा उठाने वाली हर गाड़ी पर निगरानी रखी जा रही है। इसका सारा डेटा निगम स्थित कंट्रोल रूम में शो होता रहता है। निगम मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से एक-एक गाड़ी को कनेक्ट किया गया है। हर गाड़ी की लेन निर्धारित की जाएगी। कौन सा वाहन कहां मौजूद है, इसकी लाइव ट्रैकिंग होगी। अगर कोई वाहन निर्धारित गली में नहीं पहुंचेगा तो तत्काल संबंधित गाड़ी के चालक से संपर्क किया जाएगा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम के एप 311 में कई सुविधाएं अपडेट की जा रही है। अभी इसके लिए तैयारी की जा रही है जिससे लोगों को कूड़ा उठान वाले वाहनों के बारे में रियल टाइम जानकारी मिलती रहेगी। इससे वाहन न पहुंचने और लोगों को कूड़ा निस्तारण की समस्या से परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन


चल रहा एप में काम :
लोगों की सुविधा के लिए जारी किए गए नगर निगम के 311 एप भी कूड़े के वाहनों के ट्रैकिंग का विकल्प जोड़ने के लिए भी कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद तय रूट पर वाहनों के बारे में आम जनता को भी घर बैठे जानकारी मिल सकेगी। कूड़ा उठाने वाला वाहन कहा है, कब तक उनके लोकेशन पर पहुंचेगी इन सब चीजों की जानकारी उनको रियल टाइम मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें