फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं रुकेगी हिंडन की रफ्तार, मिट्टी हटी

Sun, 15 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएमआरसी ने मेट्रो पिलर बनाने के लिए हिंडन की धारा बाधित करते हुए डाली गई मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया है। जेसीबी से मिट्टी हटाकर हिंडन की धारा को बहने के लिए चौड़ा किया जा रहा है ताकि हिंडन की धारा बाधित न हो।
विज्ञापन


अमर उजाला ने जल बिरादरी की शिकायत पर गत 10 मई के अंक में नदी की धारा से छेड़छाड़ के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। जिसका असर शनिवार को देखने को मिला और मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

हिंडन नदी की धारा को मिट्टी डालकर दोनों ओर से पाटने के मामले में हिंडन जल बिरादरी की ओर से जिलाधिकारी और डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत की गई थी। नदी की धारा बदलने का सवाल उठाते हुए संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


हिंडन जल बिरादरी के संयोजक विक्रांत शर्मा ने बताया कि मेट्रो पिलर बनाने के लिए हिंडन की धारा को मलबा और मिट्टी डालकर बाधित किया गया था, जिससे इस वर्ष मानसून भी बेहतर रहने पर प्राकृतिक आपदा का खतरा हो सकता था। हिंडन नदी की धारा की चौड़ाई 150 मीटर से घटकर मिट्टी के भराव के बाद महज 10 से 15 मीटर ही रह गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें