फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकघर में भी होगा बेरोजगारों का पंजीकरण

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रधान डाकघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। रोजगार पंजीकरण के लिए अब सेवायोजन कार्यालय का ही चक्कर लगाना जरूरी नहीं। बेरोजगार युवक-युवतियां अब अपने आसपास के डाकघर में भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि सभी डाकघरों पर बेरोजगारों के पंजीकरण के लिए काउंटर बनाया जाएगा। डाकघर को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट से अटैच किया गया है। डाकघर से बेरोजगारों का पंजीकरण कर इसे  सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

जेएस बिष्ट ने बताया कि दरअसल गांव देहात में पोस्ट ऑफिस ही लोगों को जोड़ने का बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शासन के आदेश के बाद डाकघरों में एक काउंटर बेरोजगारों का पंजीकरण करने के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें