फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी पर मिलेगी पैथोलॉजी की सुविधा

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रश्मि ओझा
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी लैब तक नहीं दौड़ना पडे़गा। सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब खोलने जा रही है।

सीएसची पर बनने वाले लैब में मरीजों को 150 तरह की जांच मुफ्त में कराने की सुविधा मिलेगी। पीपीपी मॉडल के तहत पैथलैब खोलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही निजी कंपनी आकर सर्वे करेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में सीएचसी पर पैथोलॉजी जांच के नाम पर मात्र हीमोग्लोबिन, प्रेग्नेंसी और ब्लड शुगर जैसी सामान्य जांच हो पाती है। बाकी जांच के लिए मरीजों को या तो जिला मुख्यालय या निजी लैब जाना पड़ता है।

25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय आने की बजाय कई मरीज निजी लैब पर ही जांच कराते हैं। अब सीएचसी पर भी पैथोलॉजी की सुविधा मिलने से ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके लिए सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत कृष्णा पैथोलॉजी कंपनी से अनुबंध किया है। अनुबंध के तहत कंपनी सीएचसी पर एक-एक एक्सटेंशन काउंटर खोलेगी, जिसमें कंपनी के लैब टेक्निशियन और स्टाफ तैनात रहेंगे।

150 तरह की जांचें होंगी मुफ्त
मरीज ब्लड की सामान्य जांच के साथ जटिल जांच जैसे किडनी प्रोफाइल, केएफटी, एलएफटी, क्रिएटीनीन, पोटैशियम, सोडियम, आरएलडी, आरए फैक्टर, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल समेत 150 तरह की जांच होंगी।
विज्ञापन


जनपद में हैं चार सीएचसी
गाजियाबाद में लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर और डासना में कुल चार सीएचसी हैं। इन सभी ब्लॉक की आबादी चार से छह लाख है।

शासन से सीएचसी पर अत्याधुनिक पैथोलॉजी शुरू करने के निर्देश आ गए हैं। कंपनी से भी बातचीत हो गई है। कंपनी के सर्वे करने के बाद जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. अजेय अग्रवाल, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें