फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब सिकंदराबाद से बल्लभगढ़ जा सकेंगे यात्री, रोडवेज बस अड्डे से सीधी सेवा शुरू, इन यात्रियों को सहूलियत

Wed, 22 May 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)

सार

एआरएम ने बताया कि बल्लभगढ़ के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा इनका संचालन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अब रोडवेज बस अड्डे से बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरु कर दी गई हैं। बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


सिकंदराबाद डिपो के एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ के लिए परमिट मिल गया है। रोडवेज बस अड्डे से जेवर, टप्पल, पलवल होते हुए जल्द ही बल्लभगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि बल्लभगढ़ के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। एक-दो दिन में बस अड्डे से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें