फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब हिंडन एयरपोर्ट से मिलेगी अहमदाबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने किया शुभारंभ

Sun, 20 Jul 2025 02:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को हिंडन हवाई अड्डे से पहली बार शुरू हुई अहमदाबाद और इंदौर शहर की उड़ान का शुभारंभ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। इस दौरान हिंडन हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंडन हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर की बैकबोन है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में हिंडन हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या तो दोगुनी हुई है। इसके अलावा यहां से उड़ने वाली फ्लाइट संख्या को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज हिंडन हवाई अड्डे की उड़ान में नया पंख खुला है। यह उड़ान गाजियाबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश और प्रदेश के साथ भारत की है। यहां से 10 नई उड़ान शुरू कर रहा हूं। अहमदाबाद और इंदौर को पहली बार कनेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें