गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण जिला स्तर पर किए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी के स्तर पर गठित कमेटी फैसला करेगी। इसके साथ ही एकल विद्यालयों में जल्द शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इसके लिए एकल स्कूलों की सूची मांगी जा रही है।
नगर क्षेत्र में 22 एकल स्कूल हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी एकल स्कूलों से भी लिस्ट मांगी जा रही है। इसके बाद अन्य स्कूलों से शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव का कहना है कि कुछ सालों से शासन स्तर से समायोजन और स्थानांतरण किए जा रहे थे लेकिन अब यह जिला स्तर पर होंगे। इसके आदेश आ चुके हैं। इसके साथ ही एकल विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के आदेश मिले हैं। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के एकल स्कूलों की सूची मांगी जा रही है। ग्रामीण स्कूलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षक केवल शहर के स्कूलों में ही लगाए जाएंगे।