गाजियाबाद। आरटीई के दाखिलों के लिए अभिभावकों को परेशान करने वाले स्कूलों ने प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अभिभावकों की शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल ने स्कूल प्रबंधन को सोमवार को बुलाकर जवाब मांगा। इसमें तीन स्कूलों से कोई नहीं पहुंचा।
सीडीओ ने बताया कि इस मामले में डीपीएसजी, ओमसन और डीडीपीएस को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की समस्या को लेकर बीएसए दफ्तर में एक सेल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि डीएवी स्कूल के मामले में भी अभिभावक ने उनसे शिकायत की है। इस पर स्कूल से जवाब लिया जा रहा है।
चार दिन में दाखिल कर रिपोर्ट दें
सीडीओ ने बताया कि समीक्षा में ग्रीन फील्ड पब्लिक और रैली इंटरनेशनल स्कूल से आरटीई के सभी एडमिशन होने की जानकारी दी है। वहीं डीएवी स्कूल ने शिकायत के बाद लिए जवाब बताया कि उनके यहां क्षमता से अधिक आरटीए दाखिले की सूची गई है। स्कूलों की मनमानी को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने स्कूलों को चार दिनों में आरटीई के सभी दाखिले कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ इस मामले में बीएसस को नजर रखकर अभिभावकों की मदद करने के लिए कहा गया है।