फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 कोचिंग सेंटर में अलार्म से उपकरण तक खराब, सीढ़ियों पर बिजली पैनल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लखनऊ आग हादसे के बाद से गाजियाबाद में दमकल के जांच अभियान में लगातार कोचिंग सेंटरों में हो रही अनदेखी और लापरवाहियां सामने आ रही हैं। बुधवार को जांच के दौरान खामियां मिलने पर दमकल विभाग ने 20 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी करते हुए उनकी रिपोर्ट जीडीए और जिला प्रशासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर दोनों विभाग अब आगे की कार्रवाई करेंगे। चेकिंग में आपातकालीन मार्ग से लेकर खराब अग्निशमन उपकरण, बंद पड़े अलार्म और सामान से घिरी सीढ़ियों तक की खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दमकल विभाग की अलग-अलग टीमों ने 50 शिक्षण संस्थानों को चिह्नित कर जांच की गई। इस दौरान कई कोचिंग सेंटर में केवल एक ही रास्ता मिला। यहां तक कि एकमात्र रास्ते की सीढ़ियों के पास की कुछ स्थानों पर बिजली पैनल लगे मिले। इससे हादसा होने पर छात्रों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है। वहीं, लापरवाही बरतने वाले 20 कोचिंग सेंटरों में न तो फायर अलार्म ठीक मिला और न ही अग्निशमन उपकरण सही थे। इनको नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जीडीए व प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

आवास विकास परिषद ने आठ कोचिंग सेंटरों जारी किए नोटिस
वसुंधरा। आवास विकास परिषद ने वसुंधरा आवासीय योजना में चल रहे कोचिंग सेंटर संचालकों से अगले 24 घंटे में कागजात मांगे हैं। सेंटर संचालकों के एनओसी व अन्य कागजात न दिखाने पर, परिषद सभी सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई करेगा। परिषद के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि वसुंधरा में मंगलवार से सर्वे कराया जा रहा है। अब तक आठ से अधिक कोचिंग सेंटर ऐसे मिले हैं जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं। कोचिंग संचालकों से जब एनओसी व अन्य कागजात मांगे गए तो उन्होंने बुधवार शाम तक पेपर जमा करने की बात कही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी को 24 घंटे का समय दिया गया है, कागजात जमा न करने पर सभी को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें