फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गौर सिद्धार्थम सोसायटी में संक्रमित पानी उपलब्ध कराने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद ने सिद्धार्थ विहार सेक्टर-8 स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी के पानी के नमूने फेल होने पर एक बार फिर से बिल्डर को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर परिषद ने लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने को कहा है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता विकास गौतम ने बताया कि सोसायटी को अभी एनओसी भी नहीं मिल सकी है। बिल्डर पर काफी बकाया है। बावजूद इसके गलत तरीके से बिना रजिस्ट्री लोगों को फ्लैट आवंटित कर रहा है जो कि अवैध है। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि सोसायटी में दिसंबर से लेकर अब तक पानी के कुल 11 नमूने भरे गए। सोसायटी से लिए गए पानी के सभी नमूने जांच में संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में गौर सिद्धार्थम ग्रुप को नोटिस जारी कर यहां रह रहे लोगों को स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। विकास गौतम ने बताया कि जनवरी में भी बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ है। परिषद की ओर से दूसरा नोटिस 11 मार्च को जारी किया गया है। इसके साथ ही यहां रह रहे लोगों को भी आगाह किया गया है कि सोसायटी को परिषद की ओर से अभी एनओसी नहीं दी गई है ऐसे में यहां फ्लैट की खरीद फरोख्त कोई भी अपनी जिम्मेदारी से करे। बिना एनओसी में सोसायटी में फ्लैटों की रजिस्ट्री अवैध मानी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें