फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंकुर विहार थाना क्षेत्र से किशोरी के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का भी आरोप है। अंकुर विहार एसीपी अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया । किशोरी के मेडिकल परीक्षण में यौन शोषण किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें