गाजियाबाद। दिव्यांग बोर्ड में कई चिकित्सकों के समय से नहीं पहुंचने पर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने गंभीरता से लेते हुए बोर्ड से जुड़े चिकित्सकों और सीएमएस को नोटिस जारी किया है। सीएमएस ने बोर्ड से जुड़े चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला एमएमजी की एनसीडी विंग में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दिव्यांग बोर्ड लगाया जाता है, लेकिन सोमवार को ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने जिला अस्पताल और सीएचसी केंद्रों के सीएमएस से डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें जिला एमएमजी अस्पताल सहित संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग बोर्ड में तैनात सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-