फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा टेंडर घोटाला : गवाह के नहीं आने से सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल डालने के काम में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, यादव सिंह समेत 15 आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के बहुचर्चित टेंडर घोटाले में बृहस्पतिवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में गवाह के पेश नहीं होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।

सीबीआई के लोक अभियोजक के अनुसार, मामला वर्ष 2011 में नोएडा में अंडरग्राउंड केबल डालने के काम में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया का निर्धारित तरीके से पालन किए बिना चहेती फर्मों को काम आवंटित कर दिया। इसके लिए काम उच्च दरों पर दिए जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


मामले में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता, रामेंद्र सिंह, देवीराम आर्या, राजीव कुमार, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह और जेपी सिंह समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच में टेंडर आवंटन की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और प्राधिकरण के अधिकारियों की भूमिका को लेकर आरोप लगाए हैं। मामले की सुनवाई विशेष सीबीआई अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें