फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: नोएडा STF और बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया 1.25 लाख का इनामी डकैत, कई हत्याओं में था शामिल

Mon, 20 Feb 2023 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

 एसटीएफ नोएडा यूनिट और थाना गुलावठी पुलिस ने मिलकर ईनामी डकैत को मुठभेड़ में मार गिराया है। डकैत पर सवा लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया डकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में एसटीएफ नोएडा यूनिट और थाना गुलावठी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने गुलावठी इलाके में मुठभेड़ एक बदमाश को मार गिराया। मृतक की शिनाख्त साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह निवासी गांव सजेती जसराना जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि इस पर जनपद गोंडा से एक लाख और बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। बदमाश घरों में डकैती और उसी दौरान हत्या करने वाले घुमंतू जनजाति गैंग का सदस्य था। थाना डिबाई में 11-8-19 को डकैती के रजिस्टर्ड गैंग D-14 गैंग का भी सक्रिय सदस्य है।

इन घटनाओं को दिया था अंजाम
-18 अगस्त 2001 को थाना कोतवाली नगर गोंडा इलाके में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। जिसमें घर के सभी 14  लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनमें से दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-19 दिसंबर 2006 को थाना छर्रा अलीगढ़ क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगों की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

-20 सितंबर 2014 को थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर इलाके में घर में घुसकर मारपीट करके सोने चांदी के जेवर, डबल बैरल बंदूक आदि लूट लिया था।
-20 अक्तूबर 2014 को थाना डिबाई इलाके में घर में घुसकर मारपीट कर घायल करके जेवर, बंदूक आदि लूट लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें