फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनओसी के नाम पर डेढ़ लाख का चेक लेकर खाते में जमा नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एनओसी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये का चेक लेने और इसके बाद भी लोन खाते में रकम जमा नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने नारायण ऑटोमोबाइल्स, दादरी के मालिक संदीप शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि पीड़िता ने नारायण ऑटोमोबाइल्स, दादरी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा था। वाहन के लिए करीब 1.50 लाख रुपये का लोन कराया गया था। आरोप है कि लोन की पूरी रकम चुकाने के बाद एनओसी लेने के लिए संदीप शर्मा और उनके प्रबंधक तरुण शर्मा से संपर्क किया गया। इस दौरान 1.50 लाख रुपये का भुगतान करने पर बैंक की एनओसी उपलब्ध कराने की बात कही गई।
आरोप है कि विश्वास में आकर पीड़िता ने आठ अप्रैल 2025 को चेक के जरिये 1.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद बैंक की ओर से लोन की रिकवरी के लिए फोन आने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, खाते से ईएमआई भी कटती रही, जबकि आरोपी पक्ष लोन का भुगतान होने की बात कहता रहा।
विज्ञापन

एनओसी के लिए संपर्क करने पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें