फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी की नो टेंशन, दिवाली बाद भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 29 Oct 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली पर घर जाने वाले लोगों को अगर वापस लौटने के लिए रिजर्वेशन नहीं मिला है तो वह स्पेशल ट्रेनों से लौट सकेंगे। रेलवे की स्पेशल ट्रेनें दिवाली बाद भी चलेंगी। यह ट्रेनें एक तरफ दिवाली मनाकर लौटने वालों को सहूलियत देंगी, दूसरी ओर छठ पर्व मनाने बिहार और पूर्वी जिलों में गए लोगों को भी राहत देंगी।
विज्ञापन


रेलवे ने आनंद विहार से कटिहार, भागलपुर, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। यह ट्रेनें एक नवंबर से चलेंगी। रेलवे ने अधिकांश ट्रेनें अनारक्षित चलाने का निर्णय लिया है। यानी रिजर्वेशन के लिए कोई मारामारी नहीं रहेगी। टिकट लेकर ट्रेनों में आसानी से सीट हासिल कर सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार-गया जन साधारण स्पेशल (04448) आनंद विहार से 2 नवंबर को सुबह 11:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:40 बजे गया पहुंच जाएगी। यह ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप लगाएगी।
विज्ञापन


आनंद विहार-कटिहार जनसाधारण (04450) तीन नवंबर को आनंद विहार से सुबह 11:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चार नवंबर को कटिहार से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।

आनंद विहार-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04446) एक नवंबर को 11:50 बजे सुबह आनंद विहार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में दो नवंबर को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से भागलपुर के लिए जनसाधारण स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

यह ट्रेन दो नवंबर को आनंद विहार स्टेशन से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। तीन नवंबर को वापसी करेगी। आनंद विहार से भागलपुर के लिए दूसरी ट्रेन 3 नवंबर को आनंद विहार से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और वापसी में 4 नवंबर को 5:45 बजे भागलपुर से चलेगी।

आनंद विहार से गोरखपुर के लिए भी एक अनारक्षित ट्रेन और दूसरी सप्ताह में दो बार चलेगी। यह ट्रेनें 31 अक्तूबर और 3 नवंबर को आनंद विहार से चलेंगी और अगले दिन पहुंचेंगी जबकि 1 और 4 नवंबर को गोरखपुर से वापसी करेंगी। गोरखपुर की इन ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में भी दिया गया है जबकि अन्य ट्रेन यहां नहीं ठहरेंगी।
विज्ञापन


इन स्पेशल ट्रेनों से दिवाली मनाने के बाद लोग आसानी से वापस लौट सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें