फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवा शिविर में नहीं था स्ट्रेचर, कांवड़िये का शव गद्दे पर डालकर ले गए सेवादार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे सेवा शिविर में ठहरे 60 वर्षीय कांवड़िये की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेवा शिविर में स्ट्रेचर न होने के कारण सेवादार शव को गद्दे पर डालकर सीएचसी ले गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ओम शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी सीएचसी के सामने सेवा शिविर लगाया गया है। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग कांवड़िया शिविर में रुका था। वह रात में शिविर के बाहर चादर बिछाकर सो गया, लेकिन सुबह उठा नहीं। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर सेवादारों ने उसे जगाने का प्रयास किया। मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़िये और लोग जमा हो गए।
सेवादार अचेत अवस्था में कांवड़िये को गद्दे पर डालकर सामने स्थित सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत की वजह हार्टअटैक की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सेवा शिविर में स्ट्रेचर और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण न होने की वजह से सेवादारों को शव ले जाने में दिक्कत हुई। इस घटना के बाद लोग सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें