फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने लायक नहीं स्कूलों-ढाबों का पानी, सैंपल फेल

Tue, 29 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूलों सहित ढाबों और विभिन्न कॉलोनियों के पानी के सैंपल सहित जल निगम का भी पानी का सैंपल फेल मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 10 दिन में लिए गए सैंपल में स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों सहित 14 स्थानों के पानी के सैंपल फेल मिले हैं।
विज्ञापन


इनमें से अधिकतर में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई है इसके अलावा क्लोरिनेशन की मात्रा भी शून्य पाई गई है। पसौंडा स्थित जल निगम परिसर के पानी के सैंपल में भी क्लोरिनेशन शून्य पाया गया है।

सेंट पॉल स्कूल राजनगर के पानी में 515, आशा विद्यालय जीटी रोड 710, इंग्राहम इंग्लिश मीडियम स्कूल जीटी रोड 593, राजकीय पॉलिटेक्निक में क्लोरीनेशन शून्य पाया गया है। इसके अलावा पुराने बस अड्डे स्थित पाकीजा ढाबा में 756, सलेन ढाबा 963, इलियास ढाबा 655, शर्मा ढाबा 710, रवि शुद्ध भोजनालय 710 और आरके चिकन में भी 710  टीडीएस की मात्रा पाई गई है।
विज्ञापन


आवास विकास परिसर सिद्धार्थ विहार, जल निगम पसौंडा, कुटी कॉलोनी लोनी, गगन विहार के सैंपल में क्लोरिनेशन शून्य पाया गया है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी किया गया है और सुधार लाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें