कौशांबी स्थित 21 टावरों में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है।जिन रिहायशी टावरों की आरडब्ल्यूए को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें कौशांबी का सतपुरा टावर, नंदा, शिलिक, कामदगिरी, कैलाश एवं त्रिशूल टावर, गंगा, कंचन जंगा, विध्यांचल, मलय गिरी,
गौवर्धन, अन्नपूर्णा, सुमेरु, रतना गिरी, गिरनार, उदयगिरी, पंचमढ़ी, हिमगिरी, धौला गिरी टावर, राज रेजिडेंसी सोसायटी, गोमुख टावर, और नीलकंठ टावर शामिल हैं।इस संबंध में एफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले अग्निशमन विभाग ने जांच की थी, जिसमें इन टावरों में आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी पाए गए थे।
लिहाजा नोटिस भेजा गया और दुरुस्त कराने की हिदायत दी गई है। अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ ने बताया कि यह सोसायटीज 10-15 साल पुरानी हैं। इनमें से अधिकांश में फायर फाइटिंग सिस्टम खराब हैं। पाइप, मोटर और एक्सटिंगिशर आदि ठीक नहीं हैं, जबकि नियमों के तहत यह सारी चीजें दुरुस्त होने चाहिए, ताकि आग लगने पर तुरंत बुझाई जा सके।