निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली सोमवार सुबह सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में कोली ने अपने खिलाफ चल रहे केसों के दस्तावेजों की मांग के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर रखा है। सोमवार को इसके विरोध में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने भी कोर्ट में अपना विरोध दर्ज करा दिया।
सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए अब 3 जून की तारीख नियत की है। बता दें कि सुरेंद्र कोली डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है, जबकि पंधेर जमानत पर है।
एसपी राम ने जमा किए आठ लाख
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम ने अपनी सशर्त जमानत राशि की पूरी रकम सोमवार को कोर्ट में जमा करा दी। एसपी राम को जमानत देते समय कोर्ट ने 10 लाख रुपयेे जमा कराने की शर्त लगाई थी। दो लाख रुपये पूर्व में ही पूर्व डीजी हेल्थ जमा करा चुके हैं। सोमवार को उन्होंने बकाया आठ लाख भी जमा करा दिए।