फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक खड़ी करने पर हुए विवाद में घर में घुसकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बाइक खड़ी करने पर हुए विवाद में चार युवकों पर जनकपुरी निवासी आनंद कुमार के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। विरोध करने पर आरोपियों पर मोबाइल तोड़ने और बीच-बचाव करने पहुंची मां और पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त की शाम उनके मकान के बाहर दो अज्ञात बाइक खड़ी थीं। काफी पूछताछ के बाद भी मालिकों का पता नहीं चलने पर उन्होंने दोनों बाइक घर से थोड़ी दूर खड़ी कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अगले दिन चार युवक घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगे। आनंद ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने फोन तोड़ दिया और उन्हें बाहर खींचकर पीटा। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें